
गोसाउनिक गीत देवी की स्तुति में गाए जाने वाले भक्ति गीत हैं। मिथिला में किसी भी शुभ कार्य का प्रारम्भ गोसाउनिक गीत से ही होता है। यहाँ के अधिकांश लोग शक्ति — यानी देवी — के उपासक हैं, और हर घर के गहबर (घर का पूजास्थल) में गोसाउन की स्थापना की जाती है । इन गीतों में देवी के अनेक रूपों—काली, दुर्गा, भगवती—की महिमा गाई जाती है, और भक्त उनसे संरक्षण की याचना तथा जीवन की बाधाओं को दूर करने की प्रार्थना करते हैं।
गीतों में




